Sunday, June 21, 2026
HomeHaryanaविश्वभर में बढ़ा भारतीय योग और संस्कृति का सम्मान: लक्ष्मण नापा

विश्वभर में बढ़ा भारतीय योग और संस्कृति का सम्मान: लक्ष्मण नापा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा ने योग साधकों के साथ किया योगाभ्यास
जाखल, 21 जून,2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जाखल में आयोजित योग कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री लक्ष्मण नापा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित नागरिकों को योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली के लिए संकल्प लेने की योग शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री लक्ष्मण नापा ने योग साधकों के साथ योगाभ्यास किया तथा कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भी पूरे उत्साह के साथ योग कार्यक्रम में भाग लिया।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री लक्ष्मण नापा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारत की प्राचीन योग परंपरा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाने का कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप आज पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात है कि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को दुनिया भर में सम्मान मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने का एक प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ, सकारात्मक और ऊर्जावान बनाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
इस अवसर पर डीएमसी प्रवीन कुमार, नगर पालिक चेयरमैन विकास कामरा, योग साधक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments