मूनक, 21 जून 2026: डॉ. रवजोत ग्रेवाल, एसएसपी, संगरूर ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि सब-डिवीजन मूनक पुलिस द्वारा “युद्ध नशों के विरुद्ध” और “पिंडों के पहरेदार” अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 15.06.2026 से 21.06.2026 तक नशीले पदार्थों से संबंधित 02 मामले दर्ज किए गए। 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। इसके अलावा आबकारी अधिनियम के तहत 01 मामला दर्ज कर 15 बोतल अवैध शराब भी बरामद की गई।
एनडीपीएस एक्ट के तहत 02 मामले दर्ज किए गए तथा 04 व्यक्तियों को नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल कराया गया। वहीं नशे की लत से जूझ रहे 18 व्यक्तियों को नशा मुक्ति केंद्र से दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं।
विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामलों में 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त अदालत द्वारा घोषित एक भगोड़े (P.O.) आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ विभिन्न अपराधों के तहत 136 ट्रैफिक चालान किए गए। संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान 61 लोगों के विरुद्ध धारा 172 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आम जनता से भी नशा विरोधी अभियान में सहयोग देने की अपील की है। नशों के दुष्प्रभावों के बारे में पंचायतों, खेल क्लबों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठकें कर आम लोगों और युवाओं को जागरूक किया जा रहा है, ताकि नशे की इस बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सके।
नशे का कारोबार करने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए नशों की रोकथाम के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। नशों के खिलाफ यह लड़ाई लगातार जारी है।






