Saturday, June 20, 2026
HomeHaryanaपंजाब को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए मजबूत नेतृत्व जरूरी...

पंजाब को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए मजबूत नेतृत्व जरूरी : नायब सिंह सैनी

हरियाणा, 20 जून 2026 : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर से आए नामदेव समाज के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कहा कि पंजाब को विकास की नई गति देने के लिए डबल इंजन सरकार की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है और पंजाब भी इस विकास यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकता है। मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, औद्योगिक विकास को प्रोत्साहन देने तथा किसानों के हितों की रक्षा के लिए विशेष कदम उठाने की जरूरत पर बल दिया।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब के कई युवा रोजगार की तलाश में विदेशों का रुख कर रहे हैं, जबकि प्रभावी और योजनाबद्ध नीतियों के माध्यम से देश और विदेश दोनों स्तरों पर बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब की प्रगति, किसानों को एमएसपी की गारंटी, युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं और बुजुर्गों के कल्याण के लिए प्रभावी योजनाओं को लागू करना समय की मांग है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सही नीतियों और मजबूत नेतृत्व के बल पर पंजाब को एक बार फिर देश के अग्रणी राज्यों में शामिल किया जा सकता है।

इस अवसर पर नामदेव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री के साथ विभिन्न सामाजिक और विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा की और अपने विचार साझा किए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments