Thursday, June 18, 2026
HomeNationalनीट अभ्यर्थी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, कमरे से मिला सुसाइड...

नीट अभ्यर्थी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, कमरे से मिला सुसाइड नोट

कोयंबटूर में परीक्षार्थी का शव मिलने से हड़कंप

कोयंबटूर, 18 जून,2026 : उत्तराखंड के देहरादून में एक नीट अभ्यर्थी की मौत की खबर के 24 घंटे के भीतर तमिलनाडु के कोयंबटूर से भी एक दुखद मामला सामने आया है। यहां नीट परीक्षा में शामिल हुई एक छात्रा का शव बरामद किया गया है। मृतका की पहचान अनुकीर्तन के रूप में हुई है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अनुकीर्तन ने नीट की पहली परीक्षा काफी अच्छी दी थी और उसने अपने परिजनों को अच्छे अंक आने की उम्मीद भी जताई थी। हालांकि प्रश्नपत्र लीक विवाद के बाद परीक्षा रद्द होने से वह काफी मानसिक तनाव में आ गई थी।

परिवार के सदस्यों ने भी पुलिस को बताया कि परीक्षा रद्द होने के बाद से छात्रा लगातार दबाव में थी। इसके बावजूद वह दोबारा परीक्षा की तैयारी कर रही थी। छात्रा की अचानक मौत से परिवार सदमे में है।

पुलिस ने बताया कि छात्रा के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि जांच के हित में अधिकारियों ने अभी तक उसके विवरण का खुलासा नहीं किया है। मामले की जांच जारी है।

इस घटना के बाद कोयंबटूर में छात्रों और अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नीट परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाते हुए परीक्षा को बंद करने की मांग की। उनका कहना है कि लगातार विवादों और अनिश्चितताओं के कारण छात्रों पर मानसिक दबाव बढ़ रहा है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments