Monday, June 8, 2026
HomePunjabजिला टास्क फोर्स द्वारा संगरूर में विशेष चेकिंग अभियान

जिला टास्क फोर्स द्वारा संगरूर में विशेष चेकिंग अभियान

संगरूर, 8 जून,2026: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंजाब द्वारा जारी निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी संगरूर प्रदीप सिंह गिल के नेतृत्व में एंटी-बेगिंग टास्क टीम द्वारा संगरूर शहर के बस स्टैंड, किला मार्केट, छोटा एवं बड़ा चौक, कोला पार्क, मुख्य बाजार तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में शिक्षा विभाग से हरजिंदर सिंह, पुलिस विभाग से एएसआई हरीश कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. भावेश तथा जिला बाल सुरक्षा कार्यालय, संगरूर से गर्गनदीप गर्ग और रुपिंदर सिंह शामिल रहे।

चेकिंग के दौरान संगरूर बस स्टैंड से एक बच्चा मिला। टीम द्वारा बच्चे की स्थिति का आकलन करते हुए उसकी सुरक्षा और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद लोगों को बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा तथा बाल संरक्षण सेवाओं के बारे में जागरूक भी किया गया।

टीम द्वारा आम जनता से अपील की गई कि यदि कोई बच्चा भीख मांगता हुआ, लावारिस, बेसहारा या किसी भी प्रकार की संकटपूर्ण स्थिति में दिखाई दे, तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 अथवा निकटतम पुलिस प्रशासन से संपर्क करें, ताकि बच्चे को समय पर सुरक्षा एवं पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

जिला प्रशासन एवं जिला बाल सुरक्षा इकाई द्वारा बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम तथा बच्चों के सर्वोत्तम हितों की रक्षा के लिए इस प्रकार की चेकिंग और जागरूकता गतिविधियां निरंतर जारी रखी जाएंगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments