Monday, June 8, 2026
HomeHaryanaबच्चों को पक्षियों और वन्यजीवों के करीब लाएगा नेचर्स नेस्ट: सुभाष बराला

बच्चों को पक्षियों और वन्यजीवों के करीब लाएगा नेचर्स नेस्ट: सुभाष बराला

राज्यसभा सांसद सुभाष ने किया नेचर्स नेस्ट वन्यजीव पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन
टोहाना 08 जून 2026 (संजीव शर्मा): राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने मैहता रामदिता मल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्थापित ‘नेचर्स नेस्ट इको फ़ार्म्स, पेटिंग सैंक्चुअरी एवं फन पार्क’ तथा वन्यजीव पुनर्वास केंद्र का भव्य उद्घाटन किया।

इस अवसर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि प्रकृति की मनोरम छटा, पक्षियों की मधुर चहचहाहट एवं पशु-पक्षियों के सान्निध्य से परिपूर्ण यह अनूठा स्थल बच्चों, परिवारों तथा प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण एवं सीख का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में ऐसी जगहों की सख्त जरूरत है, जहाँ लोग आकर अपनी जड़ों से जुड़ सकें। यह पार्क केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीव-जंतुओं के प्रति दयाभाव और सह-अस्तित्व की भावना सिखाने वाली एक जीवंत पाठशाला साबित होगा।

सांसद सुभाष बराला ने कहा कि ‘नेचर्स नेस्ट’ जैसी पहल पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव संवर्धन और प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका उद्देश्य हरित क्षेत्र बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को प्रकृति से जोड़ना है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे ‘वन मित्र’ बनकर अधिक से अधिक पौधारोपण करें तथा लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है और सामूहिक प्रयासों से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

मैहता रामदिता मल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के फाउन्डर आकाश मेहता ने बताया कि ‘नेचर्स नेस्ट इको फ़ार्म्स’ में विभिन्न प्रजातियों के विदेशी एवं दुर्लभ पशु-पक्षियों के लिए उनकी प्राकृतिक आवश्यकताओं के अनुरूप संतुलित एवं सुरक्षित वातावरण विकसित किया गया है। विद्यार्थियों और बच्चों के लिए वन-डे ट्रिप, प्रकृति भ्रमण, खेल-खेल में सीखने तथा पशु-पक्षियों की जानकारी से जुड़ी विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही घायल एवं बीमार पशुओं की देखभाल और उनके प्रति दया, ममता एवं सह-अस्तित्व की भावना विकसित करने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे। परिसर में आधुनिक गेमिंग ज़ोन भी विकसित किया गया है, जहां बच्चे और परिवार विभिन्न प्रकार के खेलों एवं मनोरंजक गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि आवश्यक तैयारियां पूरी होने के बाद इसे जल्द ही आमजन के लिए खोल दिया जाएगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष सूरज मेहता, सचिव अमित मेहता, ओम प्रकाश मेहता, बंसी लाल अरोड़ा, सूबे सिंह समैन, डॉ शिव सचदेवा, रवींद्र मेहता, बलजीत डांगरा,  संजय रेवड़ी, नीरज मेहता, हिमांशु मेहता, भगवान पाहवा, अमीर चंद गुरदत्ता, राजकुमार, राजेंद्र ठकराल, सुभाष तग़ेजा, पवन गिरधर, युधिष्ठिर मेहता, प्रवीण कुमार, संत भूटानी, राम प्रकाश मेहता, रमन मड़िया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments