Friday, June 5, 2026
HomePunjabकेवल सिंह ढिल्लों ने संभाला पंजाब भाजपा अध्यक्ष का पद, नेताओं ने...

केवल सिंह ढिल्लों ने संभाला पंजाब भाजपा अध्यक्ष का पद, नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नायब सिंह सैनी सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में केवल सिंह ढिल्लों ने संभाला पदभार
चंडीगढ़, 03 जून 2026: केवल सिंह ढिल्लों ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आधिकारिक तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
समारोह में नायब सिंह सैनी, सौदान सिंह, सुनील जाखड़, तरुण चुघ, नरेंद्र सिंह रैना, विजय सांपला, अश्विनी शर्मा, सतनाम सिंह, इकबाल सिंह लालपुरा तथा श्वेत मलिक सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता मौजूद रहे।
इस मौके पर सभी नेताओं ने केवल सिंह ढिल्लों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में पंजाब में संगठन को और मजबूत बनाने का विश्वास जताया।
वहीं, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे और पंजाब भाजपा के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों को पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में पार्टी पंजाब में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments