Saturday, June 6, 2026
HomePunjabमोगा में इंसानियत शर्मसार: 9 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद...

मोगा में इंसानियत शर्मसार: 9 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी फरार

मोगा,  27 मई 2026: पंजाब के मोगा शहर से एक बेहद दिल दहला देने वाला और इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ गांधी रोड स्थित ‘मेखां वाली गली’ में एक प्रवासी मजदूर की 9 वर्षीय मासूम बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी हुई मिली। बच्ची को इस हालत में देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार ने पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति पर दुष्कर्म (बलात्कार) के बाद हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांधी रोड स्थित मेखां वाली गली में बने किराए के छोटे-छोटे क्वाटरों में ज्यादातर प्रवासी मजदूर अपने परिवारों के साथ रहते हैं। मृतका की बहनों ने बताया कि उनकी मां रेलवे प्लेटफॉर्म पर मजदूरी करती है और घटना के समय वह काम पर गई हुई थी।
मासूम बच्ची अपनी मां के पास से मोबाइल फोन लेने गई थी। कुछ समय बाद जब वह घर वापस आई, तो क्वाटर के बाहर कॉरिडोर (गलियारे) का मंजर देखकर सबके होश उड़ गए। बच्ची का शव वहां दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था। बहन ने जब बच्ची को इस हालत में देखा तो उसने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसके बाद आसपास के लोग और अन्य परिजन मौके पर इकट्ठा हो गए।
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पास के ही एक क्वाटर में रहने वाले दयानंद नामक व्यक्ति ने, जो कि झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है, बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अपना जुर्म छुपाने और सबूत मिटाने के मकसद से उसने बच्ची की हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को दुपट्टे के सहारे क्वाटर के बाहर कॉरिडोर में लटका दिया ताकि मामला खुदकुशी का लगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी (SHO) वरुण कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतका की मां के बयानों के आधार पर आरोपी दयानंद के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अन्य संबंधित सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी (SHO) वरुण कुमार ने कहा:  “वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के असली कारणों और दुष्कर्म की पुष्टि हो सके।”
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments