Sunday, June 7, 2026
HomeNationalबॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन, फिल्म...

बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

मुंबई, 24 नवंबर 2025 : हिंदी सिनेमा के लिए सोमवार का दिन बेहद दुखद साबित हुआ। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। हाल ही में उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल से स्वास्थ्य लाभ होने पर छुट्टी मिली थी, लेकिन सोमवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली।

सनी विला के बाहर मची हलचल

सोमवार दोपहर अचानक एक एम्बुलेंस को उनकी रिहाइश ‘सनी विला’ में प्रवेश करते देखा गया, जिसके बाद वहां हलचल तेज हो गई थी। दुखद खबर सामने आते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई और प्रशंसक अपने प्रिय सितारे को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

पंजाब के गाँव से मुंबई तक का सफ़र

8 दिसंबर 1935 को पंजाब के गांव नसराली में जन्मे धर्मेंद्र ने बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार बनने तक का अद्भुत सफर तय किया। अपने शानदार फिल्मी करियर में उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया और हिंदी ही नहीं, बल्कि पंजाबी सिनेमा में भी अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया। हर पीढ़ी के दर्शकों ने उन्हें अपार प्रेम और सम्मान दिया।

25 दिसंबर को रिलीज़ होगी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

धर्मेंद्र भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में उन्हें हमेशा जीवित रखेंगी। उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ इस साल 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वे अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा के पिता की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म 1971 की भारत-पाक युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है।

फिल्म इंडस्ट्री, साथी कलाकारों और करोड़ों प्रशंसकों ने धर्मेंद्र को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments