Wednesday, June 17, 2026
HomePatialaपटियाला जिले में राजपुरा, नाभा, समाना और पातड़ां नगर परिषद चुनावों में...

पटियाला जिले में राजपुरा, नाभा, समाना और पातड़ां नगर परिषद चुनावों में 61.02 फीसदी मतदान : दमनजीत सिंह मान

पटियाला, 26 मई 2026 : जिला पटियाला में राजपुरा, नाभा, समाना और पातड़ां नगर परिषदों के आम चुनावों के लिए आज हुए मतदान में 61.02 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह जानकारी पटियाला के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) एवं अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी दमनजीत सिंह मान ने दी।
उन्होंने बताया कि इन चारों शहरों के 92 वार्डों में कुल 403 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें से 88 वार्डों में आज मतदान हुआ, जबकि पातड़ां की चार वार्डों में उम्मीदवार निर्विरोध विजयी घोषित किए गए थे।
एडीसी ने बताया कि चुनावों के लिए कुल 228 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे और लगभग 2 लाख 15 हजार मतदाता मतदान के लिए पात्र थे। राजपुरा में 135, समाना में 108, नाभा में 99 और पातड़ां में 61 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे।
उन्होंने कहा कि सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया और पूरा चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
दमनजीत सिंह मान ने बताया कि जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल की निगरानी तथा एसएसपी वरुण शर्मा की देखरेख में राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
उन्होंने बताया कि नगर परिषद राजपुरा में 59.70 प्रतिशत, नाभा में 64.28 प्रतिशत, समाना में 55 प्रतिशत तथा पातड़ां में 65.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके अलावा समाना नगर परिषद के वार्ड नंबर 3 में दोबारा मतदान कराने के लिए राज्य चुनाव आयोग को लिखा गया है।
अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद नाभा के 23 वार्डों में एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी अरविंदपाल सिंह सोमल ने चुनाव करवाए। पातड़ां नगर परिषद के 17 वार्डों में एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी काला राम कांसल, राजपुरा नगर परिषद के 31 वार्डों में एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी सुखजिंदर सिंह टिवाणा तथा समाना नगर परिषद के 21 वार्डों में कार्यकारी इंजीनियर जल सप्लाई एवं सैनिटेशन तथा रिटर्निंग अधिकारी रशपिंदर सिंह ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई।
उन्होंने बताया कि पातड़ां में वार्ड नंबर 1, 4, 12 और 17 में उम्मीदवार निर्विरोध विजयी रहे।
दमनजीत सिंह मान ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार इन चुनावों में डाली गई वोटों की गिनती 29 मई 2026 (शुक्रवार) को निर्धारित मतगणना केंद्रों पर की जाएगी।
पातड़ां नगर परिषद की मतगणना सरकारी कृति कॉलेज नयाल में, नाभा की मतगणना सरकारी रिपुदमन कॉलेज नाभा में, समाना नगर परिषद की मतगणना पब्लिक कॉलेज समाना में तथा राजपुरा नगर परिषद की मतगणना एसडीएम कार्यालय के हॉल में करवाई जाएगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments