Sunday, June 7, 2026
HomePatialaपटियाला में सनसनी: कूड़े के ढेर में बंद नीले ड्रम से युवती...

पटियाला में सनसनी: कूड़े के ढेर में बंद नीले ड्रम से युवती का शव बरामद

पटियाला, 27 मई 2026 : पटियाला के अर्बन स्टेट थाना क्षेत्र के डीसीडब्ल्यू इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब कूड़े के ढेर में पड़े एक बंद नीले प्लास्टिक ड्रम से एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ। इस भयावह घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, डीसीडब्ल्यू क्षेत्र के पास एक कूड़े के ढेर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक बड़ा नीला प्लास्टिक ड्रम पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों को जब ड्रम पर शक हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अर्बन स्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जब पुलिस ने लोगों की मौजूदगी में बंद ड्रम को खोला तो अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। ड्रम के भीतर एक युवती का शव मिला, जिसकी बेरहमी से चाकू मारकर हत्या की गई थी। पुलिस के मुताबिक मृतका की उम्र लगभग 15 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शुरुआती जांच में उसके कपड़ों और हाव-भाव के आधार पर उसके विदेशी होने की आशंका जताई जा रही है।

प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस को शक है कि युवती की हत्या कहीं और की गई और बाद में पहचान छिपाने तथा सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को प्लास्टिक ड्रम में बंद कर कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतका की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments