Saturday, June 6, 2026
HomePatialaएनईपी सारथी पहल : ओपन यूनिवर्सिटी में हरियाली की ओर बढ़ाया कदम

एनईपी सारथी पहल : ओपन यूनिवर्सिटी में हरियाली की ओर बढ़ाया कदम

पटियाला, 27 मई 2026 : जगत गुरु नानक देव पंजाब राज्य मुक्त विश्वविद्यालय,पटियाला के समाजशास्त्र विभाग द्वारा CIQA के सहयोग से एनईपी सारथी पहल के तहत पौधारोपण और बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता बढ़ाना और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना था।इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए तथा प्रतिभागियों को बीज वितरित किए गए, ताकि घर-घर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। यह कार्यक्रम “सहर – सीड्स ऑफ होप” के सहयोग से आयोजित किया गया, जो युवा पर्यावरण प्रेमी प्रभसेहर कौर द्वारा चलाया जा रहा एक प्रयास है।विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर रतन सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं रजिस्ट्रार बलजीत सिंह खेहरा ने भी पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।सीआईक्यूए के निदेशक कुलदीप वालिया ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए शैक्षणिक संस्थानों में सतत विकास की आवश्यकता पर चर्चा की।
यह कार्यक्रम डॉ. शेफाली बेदी (एनईपी सारथी कोऑर्डिनेटर) और डॉ. करण सुखीजा (मुखी, योजना एवं निगरानी सेल) के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ. धर्मिंदर, डॉ. सुखदेव, श्री हरप्रीत सिंह और सुखप्रीत कौर भी उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments