Saturday, June 6, 2026
HomePatialaकुन्दन गोगिया ने अपने वार्ड से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत...

कुन्दन गोगिया ने अपने वार्ड से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बस को किया रवाना

श्रद्धालु श्री हरमंदिर साहिब सहित अमृतसर के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के करेंगे दर्शन

पटियाला, 23 मई, 2026 : कुन्दन गोगिया  ने पटियाला नगर निगम के वार्ड नंबर 30 की विकास कॉलोनी से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अमृतसर के लिए एक बस को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंजाब सरकार लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए यह विशेष पहल कर रही है।मेयर गोगिया ने बताया कि श्रद्धालु श्री हरमंदिर साहिब और दुर्गियाना मंदिर में माथा टेकेंगे।

इसके अलावा यात्रियों को भगवान वाल्मिकी तीरथ स्थल, जलियांवाला बाग नरसंहार स्मारक स्थल, विभाजन संग्रहालय और वाघा बॉर्डर सहित अमृतसर के अन्य धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के भी दर्शन करवाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लगातार जनकल्याण के कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का चयन ड्रॉ के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है।

इस मौके पर तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं ने पंजाब सरकार और कुन्दन गोगिया का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह यात्रा उनके लिए जीवनभर की यादगार बनेगी।

इस अवसर पर यात्रा के कोऑर्डिनेटर हरमिंदरपाल सिंह विंटी, यात्रा प्रबंधक रमणप्रीत कौर बाली, डॉ. संजय गोयल, पूनम, धर्मेंद्र, रमणदीप, जतिंदर, शुभम, अमनदीप और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments