लुधियाना, 23 नवंबर 2025 :- विधानसभा हल्का लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह गरेवाल के पिता स्व. बलबीर सिंह गरेवाल अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर गुरुचरणों में विलीन हो गए।
आज गऊघाट स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। स्व. बलबीर सिंह गरेवाल की पार्थिव देह को उनके पुत्र दलजीत सिंह गरेवाल, कुलविंदर सिंह गरेवाल तथा पोते रणजोध सिंह और लक्षदीप सिंह ने अग्नि दी।
अंतिम संस्कार के दौरान धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के नेताओं और सिख संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने नम आँखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, विधायक अशोक पराशर पप्पी, विधायक मदन लाल बग्गा, परगट सिंह, पूर्व सांसद अमरीक सिंह अलीवाल, कांग्रेस जिला प्रधान संजय तलवाड़, नगर निगम लुधियाना की मेयर इंद्रजीत कौर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इसके अलावा नगर निगम, विभिन्न बोर्डों, ट्रस्टों, राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े अनेक पार्षदों, पूर्व पार्षदों, अधिकारियों और क्षेत्र के नागरिकों ने भी शोक प्रकट किया।
परिवार के सदस्यों में दलजीत सिंह गरेवाल, कुलविंदर सिंह गरेवाल, अजीत पाल सिंह चीमा, बंटी चीमा, बेटियाँ परमजीत कौर और इंद्रजीत कौर सहित अन्य परिजन मौजूद रहे।
स्व. बलबीर सिंह गरेवाल की ‘अंगीठा संभालने’ की रस्म 24 नवंबर 2025 को सुबह 9 बजे उनके निवास स्थान से शुरू होगी।
26 नवंबर 2025 को अखंड पाठ साहिब का आरंभ होगा, जिनका भोग 28 नवंबर 2025 को डाला जाएगा।
अंतिम अरदास 28 नवंबर 2025 शुक्रवार को दोपहर 1 से 2 बजे दलजीत सिंह भोला गरेवाल के कार्यालय के पीछे आयोजित की जाएगी।






