चंडीगढ़, 15 मई 2026 : आम आदमी पार्टी ने पंजाब में नगर निगम चुनावों के बीच एक बड़ा राजनीतिक दांव खेलते हुए वरिष्ठ सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. स्वर्ण सिंह को पार्टी में शामिल किया है।
पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने डॉ. स्वर्ण सिंह का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें ‘आप’ का दुपट्टा पहनाया। इस मौके पर पार्टी के एससी विंग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह जीपी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
डॉ. स्वर्ण सिंह का प्रशासनिक क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है। उन्होंने पंजाब सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों में उच्च पदों पर सेवाएं दी हैं, जिसके चलते उन्हें राज्य के जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
गौरतलब है कि सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में फरीदकोट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़कर अपनी राजनीतिक उपस्थिति भी दर्ज करवाई थी।






