पटियाला, 15 मई,2026 : नगर निगम पटियाला के मेयर कुंदन गोगिया ने आज मेयर कार्यालय में शहर की आंगनवाड़ी वर्करों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक के दौरान मेयर गोगिया ने वर्कर बहनों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना और विश्वास दिलाया कि इन समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करवाया जाएगा। बैठक में महिला विंग जोन इंचार्ज वीरपाल कौर चहल भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
आंगनवाड़ी वर्करों की सराहना करते हुए मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि ये वर्कर समाज के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से यानी बच्चों और महिलाओं की सेहत और शिक्षा के लिए बेहद अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार और नगर निगम का उद्देश्य हर उस व्यक्ति की मदद करना है जो जमीनी स्तर पर लोक सेवा कर रहा है। आंगनवाड़ी वर्करों की जायज़ मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल करना हमारी जिम्मेदारी है।”
मेयर ने कहा कि महिला शक्ति समाज की नींव है और यदि वे अपने कार्यस्थल पर सुरक्षित और सुविधाओं से युक्त होंगी, तभी एक स्वस्थ समाज का निर्माण संभव हो सकेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी वर्कर को अपनी ड्यूटी निभाने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
इस मौके पर आंगनवाड़ी प्रधान अंग्रेज कौर, अमनप्रीत कौर, कमलप्रीत कौर, आशा रानी, हरजीत कौर, सोनू बाला और मनप्रीत कौर सहित अन्य वर्करों ने मेयर साहिब के साथ अपने विचार साझा किए। मेयर कुंदन गोगिया के सकारात्मक आश्वासन पर वर्कर बहनों ने खुशी जताते हुए उनका दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब उनकी लंबे समय से लंबित मांगों का जल्द समाधान होगा, जिससे वे अपनी सेवाएं और बेहतर तरीके से दे सकेंगी।
फोटो कैप्शन: मेयर कार्यालय में आंगनवाड़ी वर्करों की समस्याएं सुनते हुए मेयर कुंदन गोगिया और वीरपाल कौर चहल।
जारीकर्ता
राजिंदर मोहन (सचिव)
मेयर कार्यालय,पटियाला
83609 66060






