Sunday, June 7, 2026
HomeNationalहिमाचल बोर्ड 10वीं परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी...

हिमाचल बोर्ड 10वीं परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

शिमला, 10 मई 2026 :सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड,धर्मशाला द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी है। बोर्ड ने आज परीक्षा परिणाम घोषित किया।

मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास, अनुशासन और सकारात्मक सोच के महत्व को दर्शाती है।

उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने में अभिभावकों, अध्यापकों और शुभचिंतकों की भूमिका की भी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों और माता-पिता के सहयोग से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सफल होते हैं।

मुख्यमंत्री ने परीक्षा में असफल रहने वाले विद्यार्थियों को निराश न होने की सलाह देते हुए कहा कि वे नए संकल्प और अधिक मेहनत के साथ फिर से तैयारी करें। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments