Sunday, June 7, 2026
HomePunjabराष्ट्रीय लोक अदालत : 18,476 मामलों पर सुनवाई, 17,298 मामलों का निपटारा

राष्ट्रीय लोक अदालत : 18,476 मामलों पर सुनवाई, 17,298 मामलों का निपटारा

जिला अदालत संगरूर तथा उपमंडल स्तर की अदालतों सुनाम, मूनक और धूरी में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत

संगरूर, 09 मई 2026 : पंजाब राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन तथा जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण, संगरूर की अगुवाई में आज 09.05.2026 को जिला अदालत संगरूर तथा उपमंडल स्तर की अदालतों सुनाम, मूनक और धूरी में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गई।

जिला प्राधिकरण द्वारा पक्षकारों को अपने मामलों का आपसी सहमति से निपटारा करवाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत में आने हेतु प्रोत्साहित किया गया। मामलों के निपटारे के लिए जिला संगरूर में कुल 17 लोक अदालत बेंचों का गठन किया गया, जिनकी अध्यक्षता न्यायिक अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों द्वारा की गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट मनप्रीत कौर ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान जिला संगरूर में गठित सभी बेंचों द्वारा कुल 18,476 मामलों को सुनवाई के लिए लिया गया,जिनमें से 17,298 मामलों का निपटारा कर दिया गया।

लोक अदालत के माध्यम से मामलों के निपटारे के लाभों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का स्थायी समाधान हो जाता है तथा कोर्ट फीस भी वापस मिल जाती है। लोक अदालतों के माध्यम से समय और धन दोनों की बचत होती है। दोनों पक्षों की सहमति से समझौता होने के कारण दोनों ही पक्ष स्वयं को विजेता महसूस करते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सेशन डिवीजन संगरूर के प्रशासनिक जज अल्का सारिन,पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट,चंडीगढ़ तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुनीश सिंघल के मार्गदर्शन में जिला कोर्ट परिसर में एक क्रेच स्थापित किया जा रहा है।

इस क्रेच का मुख्य उद्देश्य कामकाजी अभिभावकों के बच्चों के लिए सुरक्षित और देखभालपूर्ण वातावरण उपलब्ध करवाना है, ताकि माता-पिता अपने बच्चों की देखभाल के साथ अपनी ड्यूटी भी संतुलित तरीके से निभा सकें।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments