शिमला, 22 नवंबर 2025 : हिमाचल प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। पूरे प्रदेश में विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। इसी वित्त वर्ष में अब तक 523 केस दर्ज किए जा चुके हैं। विभाग ने 21,637.166 लीटर अवैध शराब और 33,308.900 लीटर लाहन बरामद किया है।
पिछले महीने अक्तूबर में ही विभाग ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है—
दक्षिण क्षेत्र (शिमला): 309.340 लीटर अवैध शराब, 12 लीटर लाहन
मध्य क्षेत्र (मंडी): 2,678.225 लीटर अवैध शराब, 14 लीटर लाहन
उत्तरी क्षेत्र (पालमपुर): 529.150 लीटर अवैध शराब, 4,870 लीटर लाहन
इसके अलावा:
बद्दी पुलिस जिला: 286.09 लीटर अंग्रेजी शराब
कुल्लू: 2,090.625 लीटर
मंडी: 528.350 लीटर
ऊना: 286.045 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
अक्तूबर में ही पुलिस जिला नूरपुर के डमटाल क्षेत्र के कई गांवों—मिलवान, ठाकुरद्वारा, बरोटा, बेला लुडाचा और उलेहरियां—में बड़ी मात्रा में गैर-कानूनी शराब और सक्रिय भट्टियां बरामद की गईं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सूक्खू के निर्देश पर विभाग ने अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पूरे प्रदेश में 35 विशेष टीमें गठित की हैं।
इनमें शामिल हैं:
कुल्लू और चंबा—4-4 टीमें
शिमला, सोलन, बिलासपुर, मंडी, ऊना, नूरपुर—3-3 टीमें
कांगड़ा, सिरमौर, हमीरपुर, बीबीएन—2-2 टीमें
किन्नौर—1 टीम
आबकारी आयुक्त यूनुस ने कहा कि राज्य सरकार अवैध शराब के कारोबार पर सख्त निगरानी रख रही है ताकि राजस्व को नुकसान न पहुंचे। उन्होंने आम जनता से अपील की कि अवैध शराब से जुड़ी किसी भी सूचना को विभाग के हेल्पलाइन नंबर — 0177-2620426 और व्हाट्सऐप नंबर 94183-31426 — पर साझा करें।
इसके अलावा क्षेत्रीय स्तर पर जानकारी देने के लिए निम्न नंबर भी जारी किए गए हैं:
दक्षिण क्षेत्र: 0177-2620426
उत्तरी क्षेत्र: 01894-230186
मध्य क्षेत्र: 01905-223499
विभाग का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ प्रदेश में अभियान आगे भी जारी रहेगा।






