Sunday, June 7, 2026
HomePunjabभगवंत मान के बयान पर BJP का पलटवार, तरुण चुघ ने भेजा...

भगवंत मान के बयान पर BJP का पलटवार, तरुण चुघ ने भेजा मानहानि नोटिस

चंडीगढ़, 07 मई 2026 : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भाजपा पर लगाए गए विवादित आरोपों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। चुघ ने मुख्यमंत्री को कानूनी मानहानि नोटिस भेजते हुए 7 दिनों के भीतर अपना बयान वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

तरुण चुघ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक लोकतांत्रिक पार्टी पर आतंकवादी घटनाओं से जुड़े आरोप लगाकर अपने पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों के जनादेश का अपमान है।

चुघ ने सवाल उठाया कि जब पंजाब के डीजीपी खुद हालिया धमाकों के पीछे ISI और विदेशी नेटवर्क की भूमिका की बात कर चुके हैं, तो मुख्यमंत्री आखिर किस आधार पर भाजपा को निशाना बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह के गंभीर और बेबुनियाद आरोप लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है तथा भाजपा कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments