HomePunjabश्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर चंडीगढ़ में...

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर चंडीगढ़ में 25 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी

चंडीगढ़, 22 नवंबर, 2025 : चंडीगढ़ प्रशासन ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर पूरे शहर में 25 नवंबर (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह घोषणा चंडीगढ़ प्रशासन के गृह सचिव मनदीप सिंह बराड़ द्वारा जारी आधिकारिक आदेश में की गई।

आदेश के मुताबिक, 25 नवंबर को संघ शासित प्रदेश चंडीगढ़ के अधीन आने वाले सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, कॉर्पोरेशन और अन्य संस्थान पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।

इंडस्ट्रियल एरिया और शिक्षण संस्थानों में भी अवकाश

जारी नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश केवल सरकारी दफ्तरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इंडस्ट्रियल एरिया, शिक्षण संस्थान और सभी औद्योगिक संस्थान भी इस दिन बंद रहेंगे। प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि इस पवित्र दिवस को सम्मानपूर्वक मनाया जा सके।

चंडीगढ़ में इस निर्णय का स्वागत किया जा रहा है और लोग इसे श्री गुरु तेग बहादुर जी की महान कुर्बानी को याद करने का एक महत्वपूर्ण अवसर मान रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments