Saturday, June 6, 2026
HomeNational5 राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे 2026: बंगाल में BJP का बड़ा...

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे 2026: बंगाल में BJP का बड़ा उभार

तमिलनाडु में नया राजनीतिक उलटफेर, कई राज्यों में कड़ी टक्कर

नई दिल्ली, 04 मई 2026 : देश के पांच राज्यों—पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी—में विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह बदलने के संकेत दिए हैं। अब तक सामने आए रुझानों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ा प्रदर्शन करते हुए बहुमत के आंकड़े को पार करने की दिशा में बढ़त बना ली है। कई सीटों पर पार्टी 150 से अधिक पर आगे बताई जा रही है, जो राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। तमिलनाडु में इस बार चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करीब 100 सीटों पर बढ़त बनाई है, जिससे पारंपरिक पार्टियां DMK और AIADMK पीछे नजर आ रही हैं। केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF को बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि वाम मोर्चा (LDF) पीछे चल रहा है।

यह परिणाम राज्य की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के संकेत दे सकता है। असम में BJP मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है और लगातार बढ़त बनाए हुए है, जिससे पार्टी के फिर से सत्ता में आने की संभावना जताई जा रही पुडुचेरी में मुकाबला काफी करीबी बना हुआ है, हालांकि शुरुआती रुझानों में NDA को हल्की बढ़त मिलती दिख रही है। चुनाव आयोग के अनुसार, सभी राज्यों में मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई, जिसमें पहले पोस्टल बैलेट और फिर EVM के वोट गिने जा रहे हैं। अंतिम नतीजे देर शाम तक आने की उम्मीद इन चुनावों को 2026 की सबसे अहम राजनीतिक परीक्षा माना जा रहा है, जो आने वाले राष्ट्रीय चुनावों की दिशा तय कर सकते हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments