Saturday, June 6, 2026
HomePunjabसांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की मौत की झूठी अफवाह, साइबर सेल में...

सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की मौत की झूठी अफवाह, साइबर सेल में शिकायत दर्ज

गुरदासपुर  2 मई 2026 : गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोशल मीडिया पर अपनी मौत की झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने इस संबंध में पंजाब पुलिस के साइबर क्राइम विंग के एडीजीपी (ADGP) को एक औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई है।
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक फर्जी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही थी। इस पोस्ट में दावा किया गया था कि एक सड़क हादसे के दौरान सांसद रंधावा की मृत्यु हो गई है। इस भ्रामक खबर ने देखते ही देखते इंटरनेट पर तूल पकड़ लिया।
रंधावा ने मोहाली स्थित स्टेट साइबर क्राइम सेल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) को लिखित शिकायत भेजकर आरोपियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
अपनी शिकायत में सांसद ने बताया कि इस फर्जी पोस्ट के कारण न केवल उनके परिवार और समर्थकों को भारी मानसिक पीड़ा और परेशानी का सामना करना पड़ा, बल्कि आम जनता के बीच भी दहशत का माहौल बन गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की घटिया हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments