नई दिल्ली। घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई। वायदा कारोबार भी कमजोर रहा और दोनों की वायदा कीमतें नीचे आईं। एमसीएक्स पर आज सोने की वायदा कीमत 1,22,450 रुपये और चांदी की 1,52,250 रुपये रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी कमजोर रुख के साथ कारोबार कर रहे थे।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज कमजोर रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर अनुबंध 354 रुपये की गिरावट के साथ 1,22,373 रुपये पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 1,22,727 रुपये था। दिन के दौरान यह 1,22,447 रुपये के उच्च और 1,22,251 रुपये के निचले स्तर पर पहुंचा। उल्लेखनीय है कि इस साल सोना 1,31,699 रुपये के रिकॉर्ड स्तर को छू चुका है।
दूसरी ओर, चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी कमजोर रही। एमसीएक्स पर चांदी का दिसंबर बेंचमार्क अनुबंध 401 रुपये टूटकर 1,53,750 रुपये पर खुला, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,54,151 रुपये था। दिन के दौरान चांदी 1,53,750 रुपये के उच्च और 1,50,848 रुपये के निचले स्तर पर रही। इस वर्ष चांदी 1,69,200 रुपये प्रति किलो के सर्वोच्च स्तर तक पहुंच चुकी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों धातुओं में कमजोरी देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोना 4,074.90 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जबकि उसका पिछला बंद भाव 4,060 डॉलर था। बाद में यह 9.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,050.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। सोने ने इस वर्ष 4,398 डॉलर प्रति औंस का उच्च स्तर छुआ था।
कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 50.39 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जो इसके पिछले बंद भाव 50.30 डॉलर से थोड़ा ऊपर था, लेकिन बाद में इसमें भी गिरावट दर्ज की गई।






