चंडीगढ़, 1 मई 2026: पंजाब की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई है, जब आम आदमी पार्टी (AAP) की भगवंत मान सरकार विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है। इस बीच विपक्षी दलों ने भी अपने-अपने तरीके से विरोध और शक्ति प्रदर्शन की रणनीति बनाई है।
पंजाब कांग्रेस ने ऐलान किया है कि वह पंजाब विधानसभा का घेराव करेगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार विभिन्न मुद्दों पर विफल रही है, जिसके विरोध में यह कदम उठाया जा रहा है।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी अलग अंदाज में विरोध जताने का फैसला किया है। भाजपा ने चंडीगढ़ स्थित अपने पार्टी मुख्यालय में ‘ओपन विधानसभा’ आयोजित करने की घोषणा की है, जिसमें सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर चर्चा की जाएगी।
राज्य में विश्वास प्रस्ताव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं और आने वाले दिनों में राजनीतिक टकराव और बढ़ने की संभावना है।






