Sunday, June 7, 2026
HomePunjabलुधियाना पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना, 29 अप्रैल 2026: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के दिशा-निर्देशों और वरिष्ठ अधिकारियों की अगुवाई में लुधियाना पुलिस ने शहर में डकैती और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक खतरनाक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से अवैध हथियार व वारदात में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 को सब-इंस्पेक्टर सतवीर सिंह की अगुवाई में गांव बुड्डेवाल के टी-पॉइंट पर विशेष नाकाबंदी के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ आरोपी महिंद्रा पिकअप गाड़ी (PB-10-JA-0950) में सवार होकर एटीएम और फैक्ट्रियों में डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने साहिबाना पुल के पास घेराबंदी कर आरोपियों को काबू कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन (मुख्य आरोपी, बिहार), प्रदीप गुप्ता, रोहित, पप्पू (सभी उत्तर प्रदेश), नीरज कुमार (बिहार) और सुमित (बिहार) के रूप में हुई है। सुमित को बाद में नामजद कर गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्तौल (.32 बोर), जिंदा कारतूस, लोहे के हथियार, किरपान, महिंद्रा पिकअप, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन के अलावा ऑक्सीजन और एलपीजी सिलेंडर, गैस कटर, रेगुलेटर और पाइप बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह नशे की पूर्ति के लिए राहगीरों से लूटपाट करता था। आरोपी गैस कटर की मदद से State Bank of India (SBI) के एटीएम को लूटने की तैयारी में थे। उन्होंने पहले भी जमालपुर इलाके में स्नैचिंग की कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।

पुलिस ने आरोपियों का रिमांड हासिल कर लिया है और उनसे गहन पूछताछ जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस गिरोह से शहर में हुई अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments