Sunday, June 7, 2026
HomePunjabचंडीगढ़ में बम की धमकी से हड़कंप, डीसी ऑफिस और पंजाब यूनिवर्सिटी...

चंडीगढ़ में बम की धमकी से हड़कंप, डीसी ऑफिस और पंजाब यूनिवर्सिटी में सर्च ऑपरेशन तेज

चंडीगढ़, 27 अप्रैल 2026: चंडीगढ़ से इस समय बड़ी खबर सामने आई है, जहां डीसी ऑफिस और पंजाब यूनिवर्सिटी  को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।

धमकी के बाद दोनों संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर हर पहलू से जांच जारी है। डीसी ऑफिस और यूनिवर्सिटी परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और शांति बनाए रखें, जबकि सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments