Sunday, June 7, 2026
HomeNationalनरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में वैश्विक तनाव, विज्ञान और नवीकरणीय...

नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में वैश्विक तनाव, विज्ञान और नवीकरणीय ऊर्जा पर दिया जोर

नई दिल्ली, 26 अप्रैल 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात के 133वें एपिसोड में दुनिया में बढ़ते तनाव और संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे समय में भगवान बुद्ध के विचार और भी प्रासंगिक हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा विज्ञान को प्रगति से जोड़ा है और देश विकसित भारत के संकल्प को मजबूत कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने नवीकरणीय ऊर्जा पर जोर देते हुए कहा कि भारत के विकास के लिए सौर और पवन ऊर्जा बेहद जरूरी हैं। गुजरात, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और राजस्थान इस क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश की पवन ऊर्जा उत्पादन क्षमता 56 गीगावाट से अधिक हो चुकी है और इस क्षेत्र में भारत विश्व में चौथे स्थान पर है।

उन्होंने कहा कि गुजरात के कच्छ, पाटन और बनासकांठा जैसे क्षेत्र, जो पहले मरुस्थल थे, अब बड़े नवीकरणीय ऊर्जा हब बन चुके हैं, जिससे युवाओं के लिए नए अवसर और रोजगार पैदा हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह का जिक्र करते हुए बताया कि यह गणतंत्र दिवस समारोह का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इस वर्ष का आयोजन विशेष रूप से यादगार रहा।

इसके साथ ही उन्होंने जनगणना प्रक्रिया में बड़े बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब नागरिक जनगणना से पहले ऑनलाइन अपनी जानकारी भर सकेंगे। यह सुविधा गणनाकारों के घर-घर जाने से करीब 15 दिन पहले उपलब्ध होगी।

फॉर्म भरने के बाद नागरिकों को एक विशेष आईडी दी जाएगी, जो उनके मोबाइल या ईमेल पर भेजी जाएगी। बाद में गणनाकार इस आईडी के माध्यम से जानकारी का सत्यापन करेंगे। प्रधानमंत्री ने इसे आधुनिक तकनीक से जुड़ा बड़ा सुधार बताते हुए कहा कि इससे जनगणना प्रक्रिया अधिक सरल, तेज और विश्वसनीय बनेगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments