Sunday, June 7, 2026
HomeHaryanaजाखल पुलिस की बड़ी कामयाबी: गुमशुदगी के मामले में सनसनीखेज खुलासा;

जाखल पुलिस की बड़ी कामयाबी: गुमशुदगी के मामले में सनसनीखेज खुलासा;

नसीब कुमार की हत्या कर नहर में फेंका शव, मृतक की पत्नी सहित आरोपी गिरफ्तार

2 मार्च को लापता हुए व्यक्ति के मामले में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी; पत्नी ने साथी के साथ मिलकर गला दबाकर की हत्या, साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पत्थरों से बांधकर भाखड़ा नहर में फेंका

जाखल, 22 अप्रैल, 2026 (संजीव शर्मा ) : फतेहाबाद पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना जाखल पुलिस ने गांव साधनवास से लापता हुए नसीब कुमार की हत्या के मामले में मृतक की पत्नी सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान श्रवण कुमार पुत्र भोला यादव (निवासी साधनवास, हाल निवासी व्यास कॉलोनी, जाखल) तथा पूजा पत्नी नसीब कुमार (निवासी साधनवास) के रूप में हुई है।

डीएसपी टोहाना श्री जयभगवान ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 5 मार्च 2026 को रघुनाथ कुमार निवासी साधनवास ने थाना जाखल में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका छोटा भाई नसीब कुमार 2 मार्च की सुबह से लापता है। इस पर पुलिस ने तुरंत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(6) के तहत गुमशुदगी का मामला नंबर 27/2026 दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

जांच के दौरान गठित पुलिस टीम ने जब मामले की गहनता से पड़ताल की और तकनीकी साक्ष्य जुटाए, तो यह मामला गुमशुदगी का न होकर हत्या का निकला। इसके बाद मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 3(5) तथा 238(ए) जोड़ी गईं।

पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी पूजा तथा श्रवण कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों ने मिलकर नसीब कुमार की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को पत्थरों से बांधकर भाखड़ा नहर में फेंक दिया था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि हत्या में प्रयुक्त साधनों तथा अन्य महत्वपूर्ण सबूतों की बरामदगी की जा सके। मामले में नियमानुसार कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments