Sunday, June 7, 2026
HomePatialaप्रसिद्ध लेखक डॉ. अमर कोमल को श्रद्धांजलि अर्पित

प्रसिद्ध लेखक डॉ. अमर कोमल को श्रद्धांजलि अर्पित

डॉ. अमर कोमल का मातृभाषा के प्रति योगदान अविस्मरणीय उपकुलपति डॉ. जगदीप सिंह
पंजाबी बाल साहित्य का स्वर्णिम युग थे डॉ. अमर कोमल डॉ. दर्शन सिंह आष्ट

पटियाला, 19 अप्रैल, 2026: आज पंजाबी के प्रसिद्ध विद्वान और शिरोमणि पंजाबी बाल साहित्यकार डॉ. अमर कोमल को पटियाला के मॉडल टाउन स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर के साने कम्युनिटी सेंटर में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।डॉ. कोमल को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला के उपकुलपति डॉ. जगदीप सिंह ने कहा कि निस्वार्थ सेवक डॉ. अमर कोमल का पंजाबी मातृभाषा के प्रति योगदान सदैव याद रखा जाएगा। पंजाबी साहित्य सभा (रजि.), पटियाला के प्रधान एवं शिरोमणि पंजाबी बाल साहित्यकार डॉ. दर्शन सिंह अष्ट ने डॉ. कोमल को स्वर्णिम युग की संज्ञा देते हुए कहा कि उनके द्वारा रचित साहित्य बच्चों में नैतिक मूल्यों के विकास के लिए हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

पंजाबी लेखक सभा, पंजाब के प्रधान दर्शन सिंह बटर ने काव्यमय श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें महान लेखक बताया। वहीं डॉ. कोमल की सुपुत्री कविता बाली (कनाडा) ने भावुक स्वर में कहा कि उनके मन में नारी सम्मान की गहरी भावना थी, जिसके कारण उन्होंने अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सदैव प्रेरित किया।तरूण देव शर्मा ने कहा कि उनके नाना के रूप में डॉ. कोमल ज्ञान और शिक्षा का अथाह सागर थे। इस अवसर पर जी.के. बाली, अमिता शर्मा, सुमन शर्मा, अमिता कालिया और डॉ. अंकित कालिया सहित अनेक लोगों ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। अंत में डॉ. कोमल के सुपुत्र डॉ. संजीव कालिया ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि लगभग पौन सदी तक निरंतर साहित्य सृजन करने वाले डॉ. कोमल को उनके परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और साधना के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।

श्रद्धांजलि समारोह में पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला के पंजाबी विभाग की अध्यक्ष डॉ. राजवंत कौर पंजाबी, डॉ. मनोज गोयल, भाषा विभाग पंजाब के पूर्व निदेशक डॉ. मदन लाल हसीजा सहित अनेक साहित्यकार, शिक्षाविद, लेखक, रिश्तेदार और मित्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान तेजा सिंह तिलक, पवन परिंदा, भूपिंदर सिंह बेदी, राम स्वरूप शर्मा, कंवरजीत भट्टल, जगतार सिंह कट्टू, महिंदर सिंह और सुशील दुसांझ आदि ने भी अपने-अपने संस्थानों की ओर से शोक संदेश भेजे। मंच संचालन की जिम्मेदारी डॉ. दर्शन सिंह आष्ट ने निभाई।

फोटो कैप्शन : डॉ. अमर कोमल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपकुलपति डॉ. जगदीप सिंह, डॉ. दर्शन सिंह आष्ट, कविता बाली और डॉ. संजीव कालिया आदि।

दविंदर पटियालवी
जनरल सेक्रेटरी

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments