HomePatialaपटियाला के स्कूलों में करवाए जाएंगे विभिन्न प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम

पटियाला के स्कूलों में करवाए जाएंगे विभिन्न प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम

पटियाला, 19 नवंबर

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस की याद में पंजाब सरकार द्वारा 19 नवंबर से 25 नवंबर तक एक सप्ताह के लिए रोज़ाना कम से कम एक घंटे के स्मृति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान सरकारी स्कूलों में वाद-विवाद (डिबेट), डेक्लमेशन, सेमिनार, निबंध प्रतियोगिता और कविता पाठ जैसी गतिविधियाँ करवाई जा रही हैं, ताकि छात्रों को गुरु साहिब के बलिदान, उपदेशों और उनके प्रेरणादायी जीवन के बारे में गहन जानकारी मिल सके।

इस कड़ी के तहत आज पटियाला जिले के सभी मिडिल, हाई और सीनीयर सेकेंडरी स्कूलों में सुबह की सभा के दौरान छठी से दसवीं कक्षा तक के छात्रों ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें श्री गुरु तेग बहादुर जी की विभिन्न यात्राओं के बारे में छात्रों को विशेष जानकारी दी गई।

अध्यापकों ने गुरु साहिब द्वारा देशभर में की गई धर्म-प्रचार यात्राओं की प्रेरणादायी साखियां छात्रों को सुनाईं, जिन्हें बच्चों ने बड़े ध्यान और श्रद्धा से सुना। छात्रों ने गुरु साहिब के जीवन, उनकी विनम्रता, धर्म की रक्षा के लिए किए गए अभूतपूर्व योगदान और मानवता के लिए दी गई महान कुर्बानियों के बारे में भी अतिरिक्त जानकारी प्राप्त की।

वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में छात्रों ने श्री गुरु तेग बहादुर जी की यात्राओं, धर्म-निभाह और सहनशीलता के मूल सिद्धांतों पर अपने विचार व्यक्त किए। पंजाब सरकार का यह प्रयास नई पीढ़ी को अपने इतिहास, विरासत और महान शहीदों की अमर कुर्बानियों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments