Sunday, June 7, 2026
HomePatialaनगर निगम से संबंधित शिकायतों के निपटारे हेतु ट्रेडर्स कमीशन की बैठक

नगर निगम से संबंधित शिकायतों के निपटारे हेतु ट्रेडर्स कमीशन की बैठक

व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने पर जोर

व्यापारियों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी : गुप्ता, सिंगला व गुरप्रीत धमौली

पटियाला, 16 अप्रैल, 2026 : पंजाब ट्रेडर्स कमीशन के सदस्यों द्वारा पटियाला के व्यापारियों की नगर निगम से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए यहां संयुक्त आयुक्त मनप्रीत राणा के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस अवसर पर पंजाब ट्रेडर्स कमीशन के सदस्य संजीव गुप्ता, पटियाला जिला ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन विनोद सिंगला और वाइस चेयरमैन गुरप्रीत सिंह धमौली सहित पटियाला शहरी व ग्रामीण कमीशन के चेयरमैन पुनीत बुद्धीराजा और चरणजीत सिंह एस.के. भी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान पर जोर दिया।

बैठक के दौरान पटियाला शहर के व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए गए। संजीव गुप्ता, विनोद सिंगला और गुरप्रीत सिंह धमौली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि व्यापारियों को कोई समस्या न आने दी जाए।

गुरप्रीत सिंह धमौली ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार सभी हलकों में व्यापारियों और अधिकारियों के बीच सेतु का कार्य करते हुए पंजाब ट्रेडर्स कमीशन द्वारा बैठकों का आयोजन किया जा रहा है और व्यापारियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने को प्राथमिकता दी जा रही है।

संयुक्त आयुक्त मनप्रीत राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों तथा मेयर कुंदन गोगिया के नेतृत्व में नगर निगम व्यापारियों को आने वाली समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक के दौरान नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments