नई दिल्ली, 19 नवंबर 2025: रिलायंस जियो ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए बुधवार को एक धमाकेदार ऑफर लॉन्च किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि उसके अनलिमिटेड 5G प्लान का इस्तेमाल करने वाले 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी यूजर्स को अब Google के एडवांस AI मॉडल ‘Gemini Pro’ का मुफ्त एक्सेस मिलेगा।
यह ऑफर यूजर्स को बिना एक भी रुपया खर्च किए लेटेस्ट AI टेक्नोलॉजी का सीधा लाभ लेने का मौका देता है।
डेढ़ साल की फ्री सर्विस – 35 हजार का फायदा
ऑफर की सबसे बड़ी खासियत इसकी 18 महीने (1.5 साल) की वैलिडिटी है।
बाजार में Google Gemini Pro की कीमत 35,100 है, यानी जियो यूजर्स को लगभग 35 हजार रुपये की बचत होगी।
2TB क्लाउड स्टोरेज सहित कई प्रीमियम टूल्स भी फ्री
जियो के इस ऑफर में सिर्फ Gemini Pro ही नहीं, बल्कि Google One की कई एडवांस्ड प्रीमियम सुविधाएं भी शामिल हैं—
Google One में 2TB मुफ्त क्लाउड स्टोरेज
AI वीडियो टूल ‘Veo 3.1’ का एक्सेस
एडवांस रिसर्च टूल ‘Notebook LM’ फ्री
इमेज एडिटिंग टूल ‘Nano Banana’ भी शामिल
यह बंडल यूजर्स को AI कंटेंट क्रिएशन से लेकर रिसर्च और एडिटिंग तक की कई सुविधाएँ बिना खर्च उपलब्ध कराता है।
कौन ले सकता है फायदा?
इस शानदार डील का लाभ वही यूजर्स ले सकेंगे जिनके नंबर पर 349 या उससे ऊपर का अनलिमिटेड 5G प्लान एक्टिव है। पहले यह ऑफर सिर्फ युवाओं तक सीमित था, लेकिन अब इसे सभी पात्र 5G ग्राहकों के लिए उपलब्ध कर दिया गया है।
MyJio ऐप से ऐसे करें Claim
ऑफर आज से लाइव है और इसे क्लेम करना बेहद आसान—
- अपने फोन में MyJio App खोलें।
- होम स्क्रीन के ऊपर दिखाई देने वाले ‘Claim Now’ बटन पर क्लिक करें।
- निर्देशों का पालन कर ऑफर को एक्टिवेट करें।






