मॉडिफाइड साइलेंसर व बिना दस्तावेज वाहन चलाने पर की गई सख्त कार्रवाई
रतिया, 08 अप्रैल 2026 (संजीव शर्मा) : रतिया ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल को नियमों की अवहेलना करने पर इंपाउंड किया गया।
ट्रैफिक स्टाफ रतिया द्वारा बुढलाडा बायपास पर लगाए गए चेकिंग प्वाइंट के दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त वाहन में अवैध रूप से मॉडिफाइड (चेंज) साइलेंसर लगा हुआ था तथा चालक के पास वाहन के आवश्यक दस्तावेज भी मौजूद नहीं थे।
ट्रैफिक पुलिस ने नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए मोटरसाइकिल को मौके पर ही इंपाउंड कर लिया तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई गई।
यातायात पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा वाहनों में किसी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न करवाएं, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।






