Saturday, June 6, 2026
HomePunjabलाडोवाल टोल प्लाजा के रेट बढ़े, 1 अप्रैल से नकद भुगतान पूरी...

लाडोवाल टोल प्लाजा के रेट बढ़े, 1 अप्रैल से नकद भुगतान पूरी तरह बंद

लुधियाना, 31 मार्च 2026: पंजाब के सबसे महंगे और व्यस्त लाडोवाल टोल प्लाजा पर दरों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा जारी नए रेट 1 अप्रैल से लागू होंगे। इसके साथ ही देशभर के राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजाओं पर नकद भुगतान की व्यवस्था पूरी तरह समाप्त कर दी जाएगी।

लाडोवाल टोल प्लाजा पर नई दरें आज रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार टोल दरों में 5 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। अब टोल प्लाजा पर नकद लेन-देन बंद रहेगा और केवल डिजिटल भुगतान ही स्वीकार किया जाएगा।

नई दरों के अनुसार कार, जीप और वैन के लिए सिंगल यात्रा का शुल्क 220 रुपये से बढ़ाकर 225 रुपये कर दिया गया है, जबकि आने-जाने (राउंड ट्रिप) का शुल्क 335 रुपये से बढ़ाकर 340 रुपये कर दिया गया है।

इसी तरह एलसीवी/एलजीवी और मिनी बस के लिए सिंगल ट्रिप का शुल्क 360 रुपये से बढ़ाकर 365 रुपये और डबल ट्रिप का शुल्क 545 रुपये से बढ़ाकर 550 रुपये कर दिया गया है। मासिक पास की कीमत भी 340 रुपये से बढ़ाकर 350 रुपये कर दी गई है।

लंबी दूरी के व्यावसायिक वाहनों और नियमित यात्रियों के लिए वार्षिक पास भी महंगा हो गया है। पहले यह 3000 रुपये का था, जिसे अब बढ़ाकर 3075 रुपये कर दिया गया है। यह पास कुल 200 यात्राओं के लिए मान्य होगा।

टोल मैनेजर विपिन राय के अनुसार, NHAI द्वारा 27 मार्च को जारी नोटिफिकेशन के आधार पर इन दरों में संशोधन किया गया है। टोल दरें थोक मूल्य सूचकांक (WPI), सड़क की लंबाई, फ्लाईओवर और अंडरपास की संख्या तथा उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर तय की जाती हैं। इस बार वार्षिक संशोधन के तहत लगभग 2.5% से 10% तक की वृद्धि की गई है।

गौरतलब है कि 1 अप्रैल से टोल प्लाजाओं पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। अब वाहन चालक केवल FASTag या UPI के माध्यम से ही भुगतान कर सकेंगे। बिना डिजिटल भुगतान के टोल प्लाजा पर पहुंचने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। इसलिए वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे अपना FASTag अकाउंट सक्रिय रखें या UPI भुगतान की सुविधा सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments