रामपुर, 15 नवंबर 2025 : अंतरराष्ट्रीय लवी मेला शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक संध्या के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने की। शिमला के उपायुक्त एवं मेला समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने किया स्मारिका का विमोचन
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की स्मारिका का विमोचन किया।
कलाकारों ने जमाई महफ़िल
समापन सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम नेहा दीक्षित सहित अन्य कलाकारों ने धमाकेदार प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
कई गणमान्य रहे उपस्थित
कार्यक्रम में पूर्व विधायक किशोरी लाल, हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, मिल्कफैड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, एपीएमसी शिमला के अध्यक्ष देवानंद वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी, नगर परिषद रामपुर की अध्यक्ष मुस्कान सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।






