विकास ललौदा जैसे निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को भाजपा देती है पूरा मान सम्मान: प्रवीण जोड़ा
फ़तेहाबाद, 27 मार्च, 2026 (संजीव शर्मा) : भारतीय जनता पार्टी फतेहाबाद के जिला महामंत्री विकास ललौदा का जन्मदिन आज बीजेपी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा की गरिमामयी उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलाध्यक्ष एडवोकेेट प्रवीण जोड़ा व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जिला महामंत्री विकास ललौदा के साथ केक कटवाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दीं। सभी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से विकास ललौदा का अभिनंदन किया तथा उन्हें केक खिलाकर बधाई दी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा उनके विकास ललौदा के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु, स्वस्थ जीवन एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।
श्री जोड़ा ने कहा कि विकास ललौदा पार्टी के निष्ठावान सिपाही है तथा अन्य कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने हाई कमान से मिलने वाली हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठ व ईमानदारी से निभाया है। उनका सरल स्वभाव हर किसी को भाता है। प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ उनका खूब लगाव और अपनापन है। ऐसे महान व्यक्तित्व की पार्टी को हमेशा ही जरूरत रहती है। भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने संगठन को खूब मजबूती देने का काम किया और अब महामंत्री के पद पर भाजपा पार्टी की एकनिष्ठ सेवा में जुटे रहते हैं।
इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास ललौदा ने भी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा सहित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का इस मान सम्मान व स्नेह के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य, वरिष्ठ नेता हिसार प्रवीण जैन, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी, सुभाष साहू, जगदीप मोंगा, रमेश छीरंग, एडवोकेट सतपाल सेठी, शम्मी ढींगड़ा, पूनम सिंगला सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।






