जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने युवाओं को फिटनेस के लिए किया प्रेरित
फ़तेहाबाद, 27 मार्च, 2026 (संजीव शर्मा) : डीपीआरसी हॉल में आयोजित मिस्टर फतेहाबाद 2026 (ओपन कैटेगरी) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा अपनी टीम के साथ शिरकत करने पहुंचे। यहां पहुंचने पर आयोजकों ने फूल मालाओं के साथ जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा व अन्य पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा के साथ जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि सुभाष खीचड़, जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी, पुनीत बंसल व सुभाष आर्य भी विशेष रूप से साथ रहे। इस अवसर पर प्रवीण जोड़ा ने अवसर पर बॉडीबिल्डर्स की अद्भुत प्रतिभा, मेहनत और फिटनेस का शानदार प्रस्तुतियां देखकर कार्यक्रम की भूरि भूरि सराहना की।
उन्होंने अपने विचार रखते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सभी युवाओं के लिए वास्तव में प्रेरणादायक उन्होंने कहा कि शारीरिक विकास के लिए आज के युवा बॉडीबिल्ंिडग में जिस प्रकार परिश्रम कर रहे हैं, वह वाकई में तारिफ के काबिल है। आज के समय में युवाओं को चाहिए कि वह नशे व अन्य बुराईयों से दूर रहकर खेलकूद, शारीरिक विकास एवं अन्य भविष्य निर्धारित गतिविधियों में भाग लेना चाहिए।
श्री जोड़ा ने कहा कि श्री जोड़ा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है और यही जीवन की सफलता का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं को अनुशासन और नियमित अभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल और फिटनेस केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने लक्ष्य को निर्धारित कर निरंतर मेहनत करें। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक मजबूती भी आवश्यक है।
उन्होंने युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि फिटनेस के क्षेत्र में करियर की भी अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग देश की शक्ति है और उनका सही मार्गदर्शन आवश्यक है। उन्होंने खिलाडिय़ों को खेल भावना के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में जागरूकता और प्रेरणा का प्रसार होता है। अंत में उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






