HomeNationalलाल किला धमाका: NIA ने पश्चिम बंगाल से MBBS छात्र को किया...

लाल किला धमाका: NIA ने पश्चिम बंगाल से MBBS छात्र को किया गिरफ्तार, परिवार ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

नई दिल्ली/कोलकाता, 15 नवंबर, 2025 : दिल्ली के लाल किला (Red Fort) के पास 10 नवंबर को हुए धमाके के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार सुबह एजेंसी ने पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले से एक MBBS छात्र निसार आलम को गिरफ्तार किया है। उस पर आतंकी संगठनों से संबंध रखने का शक जताया गया है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे सूरजपुर बाजार से पकड़ा गया।

अल-फला यूनिवर्सिटी का छात्र है निसार

जानकारी के मुताबिक, निसार आलम हरियाणा की अल-फला यूनिवर्सिटी (Al-Falah University) में पढ़ाई करता है और लुधियाना में रहता है। वह अपने पैतृक घर दलखोला के पास कोनाल गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आया हुआ था। वापस लौटते समय NIA ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में भागने की कोशिश, डिजिटल डिवाइस जब्त

सूत्रों के अनुसार, NIA ने उसे लाल किला धमाके के सिलसिले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। एजेंसी ने उसके पास से कई डिजिटल डिवाइस और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान निसार ने भागने की कोशिश भी की, जिसके बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया। अब उसे आगे की पूछताछ के लिए सिलीगुड़ी ले जाया जा रहा है।

परिवार का दावा—’आरोप बेबुनियाद’

निसार की गिरफ्तारी पर उसका परिवार सामने आया है। परिजनों का कहना है कि निसार बेहद शांत स्वभाव का और पढ़ाई में ध्यान लगाने वाला लड़का है। उनका दावा है कि किसी भी गलत गतिविधि से उसका कोई संबंध नहीं है।

13 मौतों वाले धमाके की जांच जारी

गौरतलब है कि 10 नवंबर को दिल्ली में हुए जोरदार धमाके में 13 लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में NIA लगातार विभिन्न राज्यों में छापेमारी कर रही है।

हालांकि, एजेंसी ने अब तक निसार पर लगे आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments