Saturday, June 6, 2026
HomePunjabमोगा में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई i20 कार, एक...

मोगा में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई i20 कार, एक की मौत, दो घायल

मोगा : मोगा के लुधियाना रोड पर गांव महिणा के पास आज एक भयानक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब लुधियाना से आ रही एक i20 कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई।

सूचना मिलते ही मोगा समाज सेवा सोसायटी की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों में से एक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिसिटी अस्पताल रेफर किया गया।

पीछे सीट पर बैठा था घायल गुरजीत सिंह

घायल गुरजीत सिंह ने बताया कि उसके पिता पिछले 10 दिनों से डीएमसी, लुधियाना में भर्ती थे और वह उनकी देखभाल कर रहा था। आज उसका चाचा लुधियाना आया था और वह उसके साथ ज़ीरा वापस लौट रहा था। उसने बताया, “मैं पीछे सीट पर बैठा था। हाकम सिंह गाड़ी चला रहा था और अजीत सिंह आगे बैठा था। अचानक कार सीधे खड़े ट्रक से टकरा गई। हाकम सिंह की मौत हो गई है और अजीत सिंह डीएमसी में इलाजाधीन है। हम सभी ज़ीरा के रहने वाले हैं।”

पुलिस ने शुरू की जांच

थाना महिणा की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। थाना इंचार्ज ने बताया कि गाड़ी की तेज रफ्तार या संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हो सकता है। ट्रक सड़क किनारे खड़ा था और कार सीधे पीछे से टकराई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments