पठानकोट: दिल्ली बम धमाकों की जांच कर रही सुरक्षा एजेंसी को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सूत्रों के अनुसार, एजेंसी की टीम ने पठानकोट स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से डॉक्टर रईस अहमद को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर रईस अहमद जम्मू के अनंतनाग का रहने वाला है।
जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर रईस 2020 से 2021 के बीच फरीदाबाद की ए.एल. फ़लाह यूनिवर्सिटी में कार्यरत रहा था और वहां के कई डॉक्टरों से उसका लगातार संपर्क बना हुआ था। सबसे चिंताजनक बात यह सामने आई है कि उसका संपर्क दिल्ली धमाकों के मुख्य आरोपित डॉक्टर उमर से भी था। इसी कड़ी ने सुरक्षा एजेंसी का ध्यान उसकी ओर खींचा।
एजेंसी डॉक्टर रईस को गिरफ्तार करके पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है और मामले की गहराई से जांच जारी है।






