फतेहाबाद, 19 मार्च, 2026 (संजीव शर्मा) : वर्ष 2025-26 के दौरान एसबी-89 स्कीम के तहत अनुसूचित जाति श्रेणी के किसानों को अधिकतम 3 लाख रुपये का अनुदान पर दिए जाने वाले ट्रैक्टरों के भौतिक सत्यापन की अनुसूची जारी की गई है।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. राजेश सिहाग ने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान एसबी-89 स्कीम के तहत अनुसूचित जाति श्रेणी के किसानों को अधिकतम 3 लाख रुपये का अनुदान पर दिए जाने वाले ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन 20 मार्च, 2026 को फतेहाबाद के सेक्टर 10 स्थित सिटी पुलिस स्टेशन के पास सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक निदेशालय द्वारा निर्धारित किया गया है।
उन्होंने सभी लाभार्थी किसानों से कहा कि वे अपने ट्रैक्टर एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित भौतिक सत्यापन हेतु निर्धारित स्थान पर उपस्थित होना सुनिश्चित करे।






