HomeHaryanaबृज लाल जिंदल डीएवी पब्लिक स्कूल जाखल मंडी के कक्षा 8वीं, 9वीं...

बृज लाल जिंदल डीएवी पब्लिक स्कूल जाखल मंडी के कक्षा 8वीं, 9वीं व 11वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

19 मार्च, 2026, जाखल मंडी (संजीव शर्मा) : स्थनीय बृज लाल जिंदल डीएवी पब्लिक स्कूल जाखल मंडी ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिन्दू कैलेंडर (पंचांग) के अनुसार नव वर्ष को कक्षा 8वीं, 9वीं व 11वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया। जो की शत-प्रतिशत रहा | इस अवसर पर सुबह विद्यालय की प्रांगण में हवन किया गया उसके पश्चात आए हुए सभी अथितियों के साथ प्राचार्य ने दीप प्रज्वलित किया एवं परीक्षा परिणाम घोषित किया |

परीक्षा परिणाम इस प्रकार रहा जहाँ कक्षा आठवीं ए कि परी प्रथम, मान्या द्वितीय व जशनप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही तो वहीं आठवीं बी. कि तन्वी प्रथम, नीरज गर्ग द्वितीय व यश चोपड़ा तीसरे स्थान पर रहा |

कक्षा 9वीं ए से रीतिक व मंदीप कौर ने प्रथम देवंशी, प्रीति व जशनदीप सिंह ने द्वितीय व कृति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | 9वीं बी. से सुखमनजोत प्रथम परनीत कौर द्वितीय व हरजोत कौर, जनित सपरा, हार्दिक गर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | 

कक्षा 11वीं के विज्ञान संकाय मे सुखमन प्रीत कौर प्रथम, खुशप्रीत कौर द्वितीय व आदित्य राज तृतीय स्थान पर रहा | वाणिज्य संकाय से परी गोयल प्रथम, भाविका शर्मा द्वितीय व महकप्रीत कौर तृतीय स्थान पर रही | कला संकाय से यशमी प्रथम, निष्ठा द्वितीय व अंजू शर्मा तृतीय स्थान पर रही |

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष व साधना न्यूज़ चैनल के चीफ श्री संजीव शर्मा जी सहित  श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला संरक्षक श्री बृजपाल जी जिला एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला महासचिव प्रमोद जी, स्कूल के वाईस चेयर मेन श्री संजय जिंदल, पूर्व LMC मेम्बर श्री जसवंत जी ने पहुंचकर बच्चों को आशीर्वाद दिया और प्रेरणादायक संदेश देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

श्री संजय जिंदल ने अपने नक्तव्य मे बताया कि प्राचार्य रूपीन्द्र सिंह वालिया के सान्निध्य में चल रहा ये विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर रहा है। स्कूल का हमेशा यही प्रयास रहा है कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी प्रदान किए जाएं ताकि वे कर्तव्य निष्ठ नागरिक बनकर देश की सेवा में भागीदार बन सकें। स्कूल की भूतपूर्व छात्रा तजेंद्र कौर संधू ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया | बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्कूल की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्राचार्य रुपिंदर सिंह वालिया ने स्कूल की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें शैक्षिक और गैर-शैक्षिक गतिविधियों में छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बारे में बताया । उन्होंने बताया कि स्कूल में विभिन्न खेलों के लिए टीम बनाई गई हैं, जिसमें क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, और एथलेटिक्स शामिल हैं। स्कूल ने जिला स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया और कई पुरस्कार जीते हैं। प्राचार्य ने बताया कि स्कूल खेल को शिक्षा का अभिन्न अंग मानता है । प्राचार्य ने बताया कि आपका स्कूल पूरे देश में पहला ऐसा स्कूल है जो एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) बना और साथ ही शिक्षा के साथ-साथ यज्ञ हवन के साथ संस्कार देने का भी कार्य करता है। यह सचमुच एक बड़ी उपलब्धि है| यह स्कूल न केवल शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, बल्कि संस्कार और आध्यात्मिक विकास पर भी जोर दे रहा है। एआई के क्षेत्र में नवाचार करना भी एक बड़ा कदम है, जो छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करता है।

 

इस समारोह में स्कूल के प्रबंध समिति के सदस्य, अभिभावक और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments