HomeNationalओमान में ड्रोन हमले में राजस्थान के युवक की मौत, गांव में...

ओमान में ड्रोन हमले में राजस्थान के युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

खंडेला, 17 मार्च 2026: ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच जारी तनाव के बीच राजस्थान के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

सीकर जिले के अगलोई गांव निवासी 22 वर्षीय विक्रम वर्मा की ओमान में हुए ड्रोन हमले में जान चली गई। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर जैसे ही गांव पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि मौत से एक दिन पहले विक्रम ने अपने परिवार के साथ वीडियो कॉल पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने अपनी मां, मामा, मौसी और बहन को आश्वस्त किया था कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं और वहां काम भी ठीक चल रहा है।

विक्रम 23 फरवरी को मजदूरी के लिए ओमान गया था, जहां वह एक निर्माण कंपनी के साथ सड़क निर्माण कार्य में लगा हुआ था। परिवार के अनुसार, उसने बातचीत के दौरान बताया था कि उसे समय पर खाना मिल रहा है और काम की स्थिति भी ठीक है।

विक्रम के पिता बनवारी लाल ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें उनकी पत्नी के चचेरे भाई से मिली, जो उसी कंपनी में अलग स्थान पर कार्यरत है। कंपनी ने ही विक्रम के पार्थिव शरीर को भारत भेजने की व्यवस्था की।

परिवार में विक्रम अपने माता-पिता और तीन बहनों का सहारा था। उसकी एक बहन की शादी हो चुकी है, जबकि दो बहनें अभी छोटी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से ही वह विदेश गया था, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments