HomeHaryanaसीआईए टोहाना की बड़ी कार्रवाई : कॉमर्शियल मात्रा में नशीली गोलियों सहित...

सीआईए टोहाना की बड़ी कार्रवाई : कॉमर्शियल मात्रा में नशीली गोलियों सहित आरोपी काबू

आरोपी के कब्जे से 120 नशीली गोलियां बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

टोहाना, 17 मार्च 2026 (संजीव शर्मा) : पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत सीआईए टोहाना टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को कॉमर्शियल मात्रा में नशीली गोलियों सहित काबू किया है।

सीआईए टोहाना प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अंकुश गिल पुत्र राजपाल गिल निवासी समैन नशीली गोलियां बेचने का अवैध धंधा करता है। सूचना के आधार पर टीम ने रजवाहा के साथ बनी सड़क, निकुंज कॉलोनी टोहाना के पास दबिश दी, जहां एक युवक मोटरसाइकिल सहित खड़ा मिला। पुलिस टीम को देखकर वह घबरा गया, जिस पर उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया।

कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में तलाशी ली गई, जिसमें आरोपी की जेब से 120 नशीली गोलियां (ETILAX-P) बरामद हुईं, जो कॉमर्शियल मात्रा में आती हैं।

इस संबंध में थाना शहर टोहाना में अभियोग संख्या 84 दिनांक 16.03.2026 धारा 22C/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments