वृंदावन, 15 मार्च 2026 : सारे पंजाबियों की पूरे भारतवर्ष की सबसे बड़ी रजिस्टर्ड संस्था राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की 58 वी कार्यकारिणी की बैठक श्री बांके बिहारी जी की पवित्र धरती वृंदावन में 13/14/15- मार्च-2026 को बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई!
इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट संदीप सचदेवा जी ने की और इस बैठक में संरक्षक श्री दीवानचंद सेतिया अलवर ,श्री सुरेश मेहरा हैदराबाद व वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री इंद्रसेन भाटिया जबलपुर का भी संबोधन व मार्गदर्शन रहा ।
इस बैठक में राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अंबाला की महापौर श्रीमती शैलजा संदीप सचदेवा भी उपस्थित रही और उनका भी संबोधन उपस्थित सदस्यों को रहा।
इस बैठक में उपस्थित सभी कार्यकारिणी सदस्यों की सर्वसम्मति से श्री अरुट जी महाराज आदि प्रवर्तक अरोड़ा खत्री वंश के जयंती को पूरे भारतवर्ष में पंजाबी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय सर्व समिति से लिया गया। 30 मई 2026 को राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ से जुड़ी सभी संस्थाएं पूरे भारतवर्ष में अपनी अपनी की योग्यता और प्रबंधन के हिसाब से इस दिवस को मनाएंगे ।
इसके साथ-साथ राष्ट्रीय पंजाबी महासग के जोन 6 के आगरा जोन का नाम बदलकर मेरठ जोन मुख्यालय हापुड़ करने का निर्णय भी सर्व समिति से पारित किया गया और इस नए जॉन की जिम्मेदारी श्री प्रवीण सेठी जी को दी गई।
इसके साथ-साथ अगली बैठक जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के प्रथम सप्ताह में नागपुर में होगी यह भी तय किया गया ।
इस बैठक में इस वर्ष नई संस्थाओं को जोड़कर राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ को और अधिक मजबूत करके इसका विस्तार करने का भी निर्णय लिया गया और एक निर्णय किया गया की लगभग 12 नई संस्थाएं इस वर्ष राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के साथ जोड़कर इसके काम के विस्तार को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके साथ-साथ राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ को और अधिक मजबूत करने के लिए इसके संविधान पर जरूरी संशोधन करते हुए आगे बढ़ा जाएगा ताकि पूरे भारतवर्ष में फैली हुई सारी पंजाबी शक्ति को एक सूत्र में प्रयोग कर राष्ट्र की सेवा में इसके योगदान को और अधिक बढ़ाया जाए और देश प्रदेश व समाज में समाज की उपस्थिति को मजबूत ढंग से रखा जाए।
इस बैठक में अलवर मेरठ हापुड़ नोएडा नागपुर हैदराबाद चेन्नई ग्वालियर अशोक नगर भोपाल सूरत जयपुर दोसा चंबल दिल्ली अंबाला व देश के अन्य भागों से आए हुए पंजाबी समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पंजाबी समाज को मजबूत करने के लिए अपने विचार और सुझाव दिए।
इस बैठक में राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष श्री नरेश सेठ सूरत व जबलपुर के पूर्व अध्यक्ष श्री भनोट जी को मौन व्रत रखकर श्रद्धांजलि दी गई और इसके साथ-साथ महाराष्ट्र नागपुर में भरत की निर्मम हत्या पर गहरा दुख व शोक प्रकट किया गया वह परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्ति की गई।
और यह निर्णय लिया गया कि हत्याकांड की जांच के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिखा जाएगा और अगर भविष्य में जरूरत पड़ी तो राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ इसको लेकर संघर्ष का रास्ता भी अपना सकता है।
वृंदावन की धरती पर हुई राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की इस पहली बैठक से सभी कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार हुआ क्योंकि स्थानीय स्तर पर इससे पहले कोई इकाई नहीं थी और ना ही कभी यहां बैठक हुई थी अब यहां बैठक करके नई इकाई के विस्तार को अमली जामा पहना दिया गया है और बहुत जल्द एक मजबूत पंजाबी समाज का गठन वृंदावन में भी होने जा रहा है।






