HomeHaryanaफतेहाबाद पुलिस का स्वच्छता पर विशेष फोकस : थाना-चौकी परिसरों में चलाया...

फतेहाबाद पुलिस का स्वच्छता पर विशेष फोकस : थाना-चौकी परिसरों में चलाया जा रहा विशेष सफाई अभियान

बेहतर कार्य वातावरण और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास

फ़तेहाबाद, 15 मार्च 2026 (संजीव शर्मा) : पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के मार्गदर्शन में फतेहाबाद पुलिस द्वारा जिलेभर के थाना व चौकी परिसरों में स्वच्छता और व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य थाना परिसरों को स्वच्छ, व्यवस्थित और नागरिकों के लिए अधिक अनुकूल बनाना है, ताकि पुलिस कार्यालयों में आने वाले लोगों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं मिल सकें।

अभियान के तहत विभिन्न थाना व चौकी परिसरों में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी टीम भावना के साथ श्रमदान कर साफ-सफाई कार्य कर रहे हैं। इस दौरान थाना परिसर की नियमित सफाई, कार्यालयों की व्यवस्थित देखरेख, रिकॉर्ड के उचित रख-रखाव तथा पुराने व अनुपयोगी सामान की छंटाई जैसे कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ आवश्यक मरम्मत कार्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे थाना परिसर को अधिक सुव्यवस्थित और कार्य के अनुकूल बनाया जा सके।

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि स्वच्छ और सुव्यवस्थित कार्यस्थल पुलिस कर्मियों की कार्यक्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है। उन्होंने बताया कि साफ-सुथरा वातावरण कर्मचारियों के मनोबल को भी बढ़ाता है, जिससे वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन अधिक प्रभावी ढंग से कर पाते हैं। इसके अलावा थाना परिसरों में आने वाले नागरिकों को भी एक सकारात्मक और सम्मानजनक अनुभव प्राप्त होता है।

इस अभियान के परिणामस्वरूप कई थाना परिसरों में नागरिक सुविधाओं में भी सुधार देखा गया है। स्वच्छ पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय, बेहतर बैठने की व्यवस्था तथा स्वागत कक्ष को अधिक व्यवस्थित बनाया जा रहा है, जिससे आमजन को अब पहले की अपेक्षा अधिक सुविधा और सहजता मिल रही है। इसके साथ ही रिकॉर्ड प्रबंधन को भी व्यवस्थित किया जा रहा है, जिससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित हो सके।

फतेहाबाद पुलिस द्वारा “स्वच्छ थाना-चौकी अभियान” के माध्यम से थाना परिसरों को स्वच्छ, अनुशासित और नागरिक हितैषी बनाने की दिशा में यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments