HomePatialaपंजाब के रोके गए फंड जारी करवाएं अमित शाह: बलतेज पन्नू

पंजाब के रोके गए फंड जारी करवाएं अमित शाह: बलतेज पन्नू

पटियाला, 14 मार्च 2026: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के महासचिव और प्रदेश मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने पंजाब दौरे के दौरान राज्य के रोके गए फंड जारी करवाएं।

पटियाला के ग्रीनफील्ड संत एन्क्लेव में ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत लगाए गए तीन दिवसीय पंजीकरण शिविर के दूसरे दिन मीडिया से बातचीत करते हुए पन्नू ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के 65 लाख परिवारों को इस योजना के कार्ड जारी करने की योजना बना रही है, जिनमें से अब तक करीब 15 लाख लोगों को कार्ड मिल चुके हैं।

पन्नू ने कहा कि यदि अमित शाह पंजाब में रैली करने आए हैं तो उन्हें केंद्र सरकार की ओर से पंजाब के लिए रुके हुए आरडीएफ और अन्य योजनाओं के फंड भी साथ लेकर आने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने हमेशा पंजाब के साथ भेदभाव किया है और चंडीगढ़ तथा पंजाब यूनिवर्सिटी जैसे मुद्दों पर राज्य को उलझाए रखा है।

उन्होंने यह भी कहा कि बाढ़ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 1600 करोड़ रुपये की राहत राशि अभी तक पंजाब को नहीं मिली है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए पन्नू ने कहा कि अकाली दल के शासनकाल में राज्य में नशा और गैंगस्टरवाद बढ़ा, जबकि वर्तमान सरकार पंजाब को फिर से “रंगला पंजाब” बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मोहाली में आयोजित पंजाब प्रोग्रेसिव इन्वेस्टर्स समिट-2026 के पहले दिन उद्योगपतियों द्वारा 10,000 करोड़ रुपये के निवेश के वादे मान सरकार की बड़ी उपलब्धि है।

इस मौके पर नाभा इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जसी सोहियांवाला, मेघ चंद शेरमाजरा और गुरविंदर सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments