HomeNationalबिहार चुनाव 2025 में NDA की आंधी, 200 से अधिक सीटों पर...

बिहार चुनाव 2025 में NDA की आंधी, 200 से अधिक सीटों पर बढ़त; तेजस्वी–तेज प्रताप पिछड़े, डिप्टी CMs आगे

पटना (बिहार), 14 नवंबर, 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के आज आ रहे रुझानों में एनडीए (NDA) ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा है। दोपहर तक मिल रहे आंकड़ों के अनुसार गठबंधन 200 से ज़्यादा सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे—तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव—अपनी-अपनी सीटों पर पिछड़ते हुए संघर्ष करते दिखाई दे रहे हैं।

तेजस्वी और तेज प्रताप की मुश्किलें बढ़ीं |

चुनाव आयोग के दोपहर 1:50 बजे तक के रुझानों के अनुसार महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे तेजस्वी यादव राघोपुर सीट पर BJP उम्मीदवार सतीश कुमार से 3230 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

इसी तरह अपनी नई पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’ से महुआ सीट पर चुनाव लड़ रहे तेज प्रताप यादव 26,041 वोटों के भारी अंतर से तीसरे या चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। यहां LJP (रामविलास) के संजय कुमार सिंह आगे हैं।

दोनों डिप्टी सीएम बड़ी जीत की ओर

BJP के दोनों उपमुख्यमंत्री मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं—

* सम्राट चौधरी: तारापुर से 19,426 वोटों की बढ़त

* विजय कुमार सिन्हा: लखीसराय से 13,350 वोटों से आगे

NDA 201 सीटों पर आगे, महागठबंधन पिछड़ा

दोपहर 2 बजे तक के रुझान:

* NDA: 201 सीटें (BJP 90, JDU 82, LJP 20, HAM 5, RLM 4)

* महागठबंधन: 36 सीटें (RJD 28, कांग्रेस 5, CPI-ML 2, CPI-M 1)

* अन्य: AIMIM 5, BSP 1

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी, बड़े बदलाव के अपने दावे के बावजूद किसी भी सीट पर आगे नहीं है।

एक बार फिर ‘सुशासन’ पर भरोसा

नीतीश कुमार के 20 साल लंबे शासन को लेकर इस चुनाव को जनमत-संग्रह माना जा रहा था। “सुशासन बाबू” से लेकर “पलटू राम” जैसे हमलों के बीच भी PM मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी ग्रामीण और महिला वोटरों पर मजबूत पकड़ बनाए रखने में सफल रही है।

इन सीटों पर भी दिलचस्प मुकाबला

* मोकामा: जेडीयू नेता अनंत कुमार सिंह 22,988 वोटों की बढ़त के साथ जीत के करीब

* छपरा: BJP की छोटी कुमारी 2,592 वोटों से आगे

* अलीनगर: BJP की नई स्टार मैथिली ठाकुर 9,450 वोटों की बढ़त पर

बिहार में इस बार का चुनाव राजनीतिक हलचल से भरपूर रहा, लेकिन रुझानों ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में एक बार फिर NDA की सुनामी चल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments