बेंगलुरु, 12 मार्च 2026: भारतीय क्रिकेटर बेंगलुरु के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर बेंगलुरु में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत पुणे के वकील वाजिद खान बिडकर ने दर्ज कराई है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि टी-20 विश्व कप में भारत की जीत के बाद अहमदाबाद में आयोजित जश्न के दौरान हार्दिक पांड्या ने भारतीय तिरंगे का सम्मान नहीं किया।
शिकायतकर्ता के अनुसार, भारत की जीत के बाद मैदान में जश्न मनाते हुए भारतीय टीम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। एक वीडियो में हार्दिक पांड्या अपने कंधे पर भारतीय झंडा लपेटकर मैदान में नाचते और दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
आरोप है कि जश्न के दौरान पांड्या अपनी प्रेमिका के साथ मंच पर लेटे हुए भी दिखाई दिए, उस समय उनके कंधे पर भारतीय झंडा मौजूद था। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह का व्यवहार राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के खिलाफ है।
फिलहाल इस मामले में संबंधित अधिकारियों द्वारा शिकायत की जांच किए जाने की संभावना जताई जा रही है।






